वास्तुशास्त्र प्राचीन भारतीय विज्ञान है, भवन निर्माण कार्य में इसका लगभग सभी लोग ध्यान रखते हैं। यदि घर का वास्तु सही हो तो घर में ऊर्जा, समृद्धि और शांति आती है। सही वास्तु शास्त्र के बारे में यह बोला जाता है की सही वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर बनाए हुए घर में स्वास्थ्य ,सुख और सफलता को बढ़ावा मिलता है इसलिए वास्तुशास्त्र को महत्वपूर्ण माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में घर के मुख की दिशा का बहुत महत्वपूर्ण होता है। सभी दिशाओं में पूर्व मुखी घर को श्रेष्ठ माना गया है।
आगे हम जानेंगे कि पूर्वमुखी घर क्यों शुभ होता है और कुछ उपाय जो इसको और लाभकारी बना देंगे।
पूर्वमुख घर के फायदे:-
•प्राकृतिक प्रकाश Natural sunlight:-
पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा होती है , जिससे रोज सुबह-सुबह आपके घर में सूर्य की किरणों के साथ ऊर्जा और स्वास्थ्य का आगमन होता है , इससे घर में स्मृद्धि आती है।
•ताजगी व शांति :-
सुबह - सुबह पूर्व दिशा से आने वाली ताजी व शुद्ध वायु मन को शांति व ताजगी प्रदान करने वाली होती है। पूर्व दिशा ध्यान और योग के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।
•स्वास्थ्य लाभ :-
सुबह-सुबह की ताजी हवा में व्यायाम और सूरज की किरणों डंके द्वारा मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है।
•अच्छा Ventilation:-
पूर्वमुखी घर में आमतौर पर वेंटीलेशन बहुत ही अच्छा रहता है और घर में घुटन महसूस नहीं होती है।
पूर्व दिशा सकारात्मकता और नई शरुआत की प्रतीक है, इस दिशा में मुख रखने पर जीवन में नहीं ऊंचाईयां और सफलता प्राप्त होती है।
पूर्व मुखी घर के लिए वास्तु उपाय:-
•मुख्य द्वार की स्वच्छता :-
मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें, टूटा फूटा ना हो गिरी है तो मरम्मत करा लें । द्वारा को सुशोभित रखे
द्वार पर शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक या ऒम लगाएं।
•प्राकृतिक प्रकाश का पूर्ण उपयोग :-
पूर्व दिशा में ज्यादा से ज्यादा खिड़कियां रखें ताकि सुबह के समय सूर्य की रोशनी पूरे घर मैं आए और सुबह के समय खिड़कियां खुली रखें।
•पूजा स्थल का स्थान :-
पूजास्थल को हमेशा पूर्व दिशामें रखें। पूर्व दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
•घर की दीवारों का रंग चयन :-
घर की दीवारों का रंग हल्का रखें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें जैसे सफेद, क्रीम या हल्का नीला।
•छोटा बगीचा ( small garden):-
पूर्व दिशा में एक छोटा बगीचा या पौधे लगे यह केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी भी लाता है।
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.