Honeycomb vs Grass cooler
आज हम मुख्यतः दो प्रकार के cooler की बात करेंगे:-
1.Honeycomb cooler
2. Grass cooler
चलिए जानते हैं इन दोनों के फायदे और नुकसान।
1.Honeycomb cooler:-
फायदे:-
•ज्यादा Cooling capacity:-
Honeycomb cooler में सैलूलोज से बने Honeycomb pad का प्रयोग होता है जो लंबे समय तक पानी को अपने अंदर कैद करके रखता है और ज्यादा ठंडी हवा प्रदान करता है।
•यह honeycomb pad जल्दी खराब नहीं होता लगभग 3 साल बाद pad को बदलने की जरूरत पड़ती है।
•कम रखरखाव:- इनको बहुत लंबे समय तक बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
•स्वच्छता:- इन honeycomb pads में कम फफूंदी और बैक्टीरिया (Bacteria)पनपने की समस्या भी कम रहती है।
नुकसान :-
•महंगाई:- grass के cooler के मुकाबले हनी कॉम बड़े महंगे होते हैं।
•Honeycomb pads बदलते समय भी ज्यादा पैसे लगते हैं क्योंकि घास की तुलना में honeycomb pads का price ज्यादा होता है लगभग 3 गुना।
2.Grass cooler :-
घास जिन्हें grass Cooler भी कहते हैं, खस(wood wool shaveling ) से बने हुए pad का उपयोग करते हैं।wool
फायदे:-
•सस्ता पड़ता है:- Honeycomb pad के मुकाबले घास pad बहुत ज्यादा सस्ते पड़ते हैं
•NATURAL FRAGRANCE:-घास के pad में एक प्राकृतिक खुशबू सी होती है।
•BIODEGRADABLE:-प्रकृति के अनुकूल होते है।
नुकसान:-
•कम ठंडी हवा हनीकॉन्ब pad के मुकाबले घास से बने pad कम ठंडी हवा देते हैं।
•अधिक रखरखाव:- बार-बार बदलने की आवश्यकता पड़ती है।
•स्वच्छता संबंधी समस्याएं:- बार-बार और समय पर सफाई न करने से फफूंदी बैक्टीरिया और मच्छर, पनपने लगते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए अत्यंत ही खतरनाक हैं।
कौन सा चुने :-
•यदि आप High cooling और कम रखरखाव चाहते हैं तो Honeycomb चुने।
•अगर आप प्राकृतिक सुगंध और कम खर्चा चाहते हैं तो (घास) Grass के pad चुने।
√दोनों Cooler अपनी अपनी जगह श्रेष्ठ हैं आपकी प्राथमिकताएं और ज़रूरतें तय करेंगी कि आपको कौन सा cooler लेना चाहिए।

Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.